• November 20, 2025 7:48 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – महिला अभियंता-जेई को मार पीटकर किया जख्मी, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Oct 1, 2021

राज – 7903735887 

हिलसा थाना अंतर्गत मई गांव में शुक्रवार को बदमाशों ने मारपीट कर नगर परिषद के सहायक अभियंता स्वर्णिम और कनीय अभियंता मशकूर आलम को जख्मी कर दिया। दोनों पदाधिकारी योजना की जांच में गए थे। जहां उन पर जानलेवा हमला हुआ। महिला अभियंता ने पिता-पुत्र को आरोपित कर केस दर्ज कराया है।

आरोपों में पदाधिकारी ने बताया है कि वह सहयोगी अभियंता के साथ योजना जांच के लिए गई थीं। उसी दौरान धनंजय कुमार और उसके पुत्र मोलू कुमार ने रॉड से पीटकर दोनों को जख्मी कर दिया। ग्रामीणों के बीच बचाव से उनकी जान बची। बदमाश ने दाेनों को जान मारने की धमकी दी है। थानाध्यक्ष प्रकाश कुमार शरण ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।