• April 18, 2026 9:41 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – जेल के वॉच टावर से गिरा कक्षपाल, जानें कारण…

ByReporter Pranay Raj

Oct 1, 2021

सूरज – 7903735887 

दीपनगर थाना क्षेत्र स्थिल जेल में गुरुवार की रात वॉच टावर से गिरकर कक्षपाल जख्मी हो गए। जख्मी मनीष कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां से उन्हें पटना रेफर कर दिया गया। कक्षपाल का पैर कई स्थानों पर टूट गया था। कुछ असमाजिक तत्व के लोग जेल परिसर में गांजा पुड़िया फेंक रहे थे। जिसे रोकने के प्रयास में संतुलन बिगड़ने से कक्षपाल वॉच टावर से नीचे आ गिरे।

जेल अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि कुछ शरारती तत्व जेल परिसर में प्रतिबिंधित सामान फेंक रहे थे। उसे रोकने के प्रयास में कक्षपाल वॉच टावर से गिरकर जख्मी हो गया। मौके से चार पुड़िया गांजा जब्त हुआ। जो बाहर से जेल परिसर में फेंका गया था। अज्ञात बदमाशों दीपनगर थाना में केस दर्ज कराया जाएगा।