• June 7, 2025 9:48 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पंचायत चुनाव :- एकंगरसराय में 58 तो बेन में 125 ने भरा पर्चा …..

Sep 30, 2021

राजा और सौरभ – 7903735887 

एकंगरसराय व बेन प्रखंड में पंचायत चुनाव को लेकर गुरुवार को नामांकन शुरू हुआ। पहले दिन एकंगरसराय में 58 तो बेन में 125 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। नामांकन को लेकर सुबह से ही प्रखंड मुख्यालय के पास प्रत्याशियों व समर्थकों की भीड़ रही।

एकंगरसराय प्रखंड में मुखिया पद के लिए पार्थु पंचायत से शिवसहाय प्रसाद, सोनियाब से सौरभ कुमार, श्याम पति देवी, प्रियंका कुमारी, बादराबाद से कंचन कुणाल, कौशलेंद्र कुमार, धुरगांव से सीता देवी, एकांगरडीह से मंजू देवी, ओप से सत्यनारायण सिंह, जमुआवां से अशोक कुमार।

सरपंच पद के लिए मंडाक्ष पंचायत से रेखा देवी, पार्थु से रामलाल प्रसाद, सपना देवी, तेल्हाड़ा से सुनीता देवी, राजमती देवी, ग्यासपुर से सुलेखा सिन्हा, सोनिआवां से दिनेश दास, ओप से अनिल सिंह, औंगारी से जुली कुमारी, धुरगांव से अजय पासवान। बाहर निकलते ही सभी के समर्थको ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया | सभी ने विकास के दम पर जीत का दावा किया |