• June 7, 2025 4:04 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – डीएनए जांच को भेजा गया दुष्कर्म पीड़िता का ब्लड सैंपल…

Sep 29, 2021

सौरभ – 7903735887 

गोखुलपुर ओपी क्षेत्र के एक गांव में 20 सितंबर को रिश्तेदार ने किशोरी से कुकृत्य की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस आरोपी को सजा दिलाने के लिए पुख्ता साक्ष्य जुटाने में जुटी है।

बुधवार को सदर अस्पताल में पीड़िता का ब्लड सैंपल लेकर, उसे डीएनए जांच के लिए भेजा गया।ओपी  प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि ब्लड सैंपल डीएनए जांच के लिए भेजा गया है। साथ ही कपड़ों में लगे स्पर्म की भी जांच होगी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।