• February 25, 2026 11:55 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बैंककर्मी की दर्दनाक मौत, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Sep 29, 2021

राजा – 7903735887 

चंडी थाना क्षेत्र के दस्तूरपर गांव के समीप सरमेरा-बिहटा मार्ग पर बुधवार की शाम सड़क किनारे खड़ी हाई में बाइक ने पीछे से टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार बैंककर्मी की मौके पर मौत हो गई। जबकि, दूसरा सवार जख्मी हो गया। मृतक पटना जिला के दनियावां थाना क्षेत्र के नेटार गांव निवासी पवन कुमार रहुई में इंडियन बैंक में कार्यरत थे। जख्मी पटना सिटी निवासी रवि कुमार को ग्रामीण इलाज के लिए अस्पताल लाएं। घटना के बाद हाइवा चालक-खलासी फरार हो गया।
ग्रामीणों ने बताया कि हाइवा पंचर हो गया था। वाहन खड़ा कर चालक-खलासी पहिया बदल रहा था। उसी दौरान हादसा हुआ। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मृतक के परिवार को घटना की सूचना दे दी गई। पुलिस अग्रेतर कार्रवाई करेगी।