• September 22, 2026 12:35 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – आरा कनेक्शन से होती है ब्राउन शुगर की सप्लाई….

ByReporter Pranay Raj

Sep 29, 2021

राज – 7903735887 

बिहार थाना पुलिस ने मंगलवार को इलाके में छापेमारी कर 17 पुड़िया ब्राउन शुग्रर के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में खुलासा हुआ कि तस्कर, आरा कनेक्शन से जिले में ब्राउन शुकर की सप्लाई कर रहे थे।

गिरफ्तार तस्करों में मोरा तालाब निवासी चाय-पेड़ा दुकानदार अनिल सिंह, मुसादपुर निवासी अनीश कुमार उर्फ डिंपल, टिुलीपर निवासी सनत कुमार और गौरव कुमार शामिल है। छापेमारी सदर डीएसपी के नेतृत्व में हुई। टीम में बिहार थानाध्यक्ष संतोष कुमार, भागन बिगहा ओपी प्रभारी अमरेश कुमार सिंह समेत अन्य सुरक्षाकर्मी शामिल थे।

डीएसपी मो. शिब्ली नोमानी ने बताया कि अनिल सिंह चाय-पेड़ा दुकान की आड़ में ब्राउन शुगर बिक्री का काम करता था। अनीश सप्लायर है। उसकी जेब से 4 पुड़िया ब्राउन शुगर मिला। आरा कनेक्श से नशीला पदार्थ लाने का उसने खुलासा किया।

इसी तरह हेल्थ क्लब के समीप ब्राउन शुगर पीते सनत और गौरव को एक-एक पुड़िया के साथ पकड़ा गया। 3-4 सौ में एक पुड़िया की बिक्री की जाती थी। पूछताछ के आधार पर पुलिस गिरोह के अन्य तस्करों की तलाश में जुटी है।