• November 20, 2025 7:48 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बालू लोड ट्रैक्टर से दुर्घटना के बाद हंगामा…

ByReporter Pranay Raj

Sep 28, 2021

सूरज – 7903735887 

बिहार थाना क्षेत्र के नईसराय मोड़ पर अवैध बालू लोड ट्रैक्टर के टक्कर से ई रिक्शा पर सवार तीन लोग जख्मी हो गए। अनियंत्रित ट्रैक्टर ने एक दुकान को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर को पकड़ लिया। मौका देख चालक वाहन छोड़ फरार हो गया। सूचना पाकर आई पुलिस ट्रैक्टर जब्त कर ली।

जख्मी सिलाव के जुआफर गांव मुन्ना प्रसाद की पत्नी प्रेमलता देवी उनकी पुत्री सोनम पटेल और औंगारी निवासी उषा कुमारी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।

नागरिकों ने बताया कि पुलिस से बचने के लिए चालक तेज गति से वाहन लेकर भाग रहा था उसी दौरान दुर्घटना हुई। चालकों से वसूली की भी नागरिक चर्चा कर रहे हैं। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि बालू लोड ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है। फरार चालक, मालिक पर केस दर्ज किया जाएगा।