• April 18, 2026 11:13 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – चाचा ने भतीजे को मार दी गोली, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Sep 25, 2021

सूरज – 7903735887

मानुपर थाना क्षेत्र के गोंगड़ीपर गांव में चाचा ने भतीजे को गोली मार दी। जख्मी रामचंद्र यादव के 30 वर्षीय पुत्र गुड्‌डू यादव को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। गोली युवक के हाथ में लगी है। घटना का कारण भूमि विवाद बताया जा रहा है। सूचना के बाद पुलिस गांव पहुंचकर छापेमारी में जुट गई। आरोपी गांव से फरार होने में सफल रहा।

जख्मी ने बताया कि खेत बंटावारा का विवाद चाचा से चल रहा था। इस कारण अक्सर झगड़ा होता था। सुबह में वह खेत से लौट रहा था। उसी दौरान पूर्व से घात लगाए चाचा ने उसे गोली मार दी।

थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की सूचना के बाद पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। लिखित शिकायत मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। आरोपित गांव से फरार बताया जा रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। प्रारंभिक जांच में घटना का कारण भूमि विवाद प्रतीत हो रहा है।