• July 28, 2026 10:00 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – जूता और पेड़ा नगरी के दर्जनों मकान पर चला बूलडोजर, जानें मामला..

ByReporter Pranay Raj

Sep 25, 2021

राज – 7903735887 

भागन बिगहा ओपी अंतर्गत मोरा तालाब में शनिवार को प्रशासन ने दर्जनों मकान पर बूलडोजर चला, एनएच 20 को अतिक्रमणमुक्त कराया। बख्तियारपुर-रजौली फोरलेन एलिवेटेड सड़क निर्माण के मद्देनजर यह कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन की कार्रवाई से लोगों में हड़कंप मच गया है। नागरिक कलेजा पीट रहे हैं। अतिक्रमण हटाए जाने से सैकड़ों लोगों के समझ रोजगार की समस्या भी खड़ी हो गई।
मोरा तालाब आज भी जूता निर्माण और पेड़ा के लिए प्रसिद्ध माना जाता है। यहां का पेड़ा विदेश भेजा जाता है। प्रशासन की कार्रवाई से दुकानदारों के समक्ष रोजी-रोटी की समस्या खड़ी हो गई।