• April 19, 2026 12:59 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – नदी से मिली अधेड़ की लाश, जानें घटना..

ByReporter Pranay Raj

Sep 24, 2021

सौरभ – 7903735887 

सारे थाना क्षेत्र के बेनार खंधा में शुक्रवार को शौच गए अधेड़ की कुम्भरी नदी में डूबकर मौत हो गई। मृतक 55 वर्षीय किशोरी रविदास हैं। परिवार ने बताया कि अधेड़ शौच के लिए निकले थे। देर तक नहीं लौटने पर उनकी तलाश की जा रही थी। उसी दौरान नदी से अधेड़ की लाश मिली।
शव मिलने के बाद गांव में परिवार की चीख पुकार गूंजने लगी। अधेड़ मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। सूचना पाकर आई पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले गई।
थानाध्यक्ष प्रभा कुमारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।