• September 22, 2026 12:35 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – ग्रामीणों ने किया थाना का घेराव, जानें क्यों फूटा आक्रोश…

ByReporter Pranay Raj

Sep 24, 2021

सूरज – 7903735887 

औंगारी थाना क्षेत्र के महाराजपुर गांव स्थित गैराज का ताला तोड़ सक्रिय बदमाशों ने रात में ट्रैक्टर-बोलेरो की चोरी कर ली। अगली सुबह सूचना देने के घंटों बाद भी पुलिस जांच को नहीं आई। जिससे आक्रोशित हो ग्रामीणों ने थाना का घेराव कर दिया। आक्रोशित पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। थाना का घेराव होने से पुलिस कर्मियों में भगदड़ मच गई।
ग्रामीणों ने बताया कि इलाके में आए दिन आपराधिक घटना हो रही है। सूचना के बाद पुलिस केस दर्ज कर उसे ठंडे बस्ते में डाल देती है। किसी भी घटना का खुलासा नहीं होता।

थानाध्यक्ष उपेंद्र मांझी ने कार्रवाई का आश्वासन दे लोगों को शांत कराया। पीड़ित रसलपुर निवासी संतोष कुमार उर्फ मकलू ने केस आवेदन थाना में दिया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की।