• June 7, 2025 4:28 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – महिला ने लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप…

Sep 16, 2021

बॉबी सिंह – 7903735887 

सोहसराय थाना अंतर्गत मोहल्ला निवासी आर्मी जवान की 26 महिला ने पड़ोस के तीन बदमाशों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। गुरुवार को महिला इलाज के लिए सदर अस्पताल आई। आरोपों में महिला ने बताया कि वह तीन बच्चों के साथ रहती है। उनके आर्मी जवान पति दूसरे प्रदेश में कार्यरत हैं। अकेली रहने के लिए कुछ पड़ोसी बदमाश अक्सर मनमानी करते हैं।
बुधवार की रात तीन बदमाशों ने घर में घुसकर जबरन, उनसे बारी-बारी से दुष्कर्म किया। घटना के विरोध पर उनकी पिटाई की गई। महिला ने स्थानीय पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया।

थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सुरेश प्रसाद ने बताया कि कूड़ा फेंकने के विवाद में पड़ोसी से झगड़ा हुआ था। प्रारंभिक जांच में रेप का आरोप गलत प्रतीत हुआ।