• September 21, 2026 10:05 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – होमागर्ड पुत्री समेत दो बच्ची की मौत, जानें घटना..

ByReporter Pranay Raj

Sep 14, 2021

सौरभ – 7903735887 

सरमेरा थाना अंतर्गत मसुमा गांव में मंगलवार काे पानी भरे गड्‌ढ़े में डूबकर मासूम बच्ची की मौत हो गई। मृतका नरेंद्र महतो की एक साल की पुत्री दीपाली कुमारी है। बच्ची घर के समीप खेलने के दौरान पानी भरे गड्‌ढ़े में गिर गई। जिससे डूबकर उसकी मौत हो गई।

इसी तरह चंडी थाना क्षेत्र के लालगंज गांव में मंगलवार की सुबह पोखर में डूबकर होमगार्ड पुत्री की मौत हो गई। मृतका दीपनगर थाना क्षेत्र के बियावानी गांव निवासी होमगार्ड जवान विजय कुमार की 8 साल की पुत्री नेहा कुमारी है।
जवान चंडी थाना में तैनात है। लालगंज में वह परिवार समेत रहते हैं। सुबह में बच्ची फूल तोड़ रही थी। उसी दौरान पैर फिसलने से पोखर में वह गिर गई। जिससे डूबकर उसकी जान चली गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा, उसे परिवार के हवाले कर दिया।