• September 21, 2026 10:04 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – तांत्रिक हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार…

ByReporter Pranay Raj

Sep 14, 2021

बॉबी सिंह – 7903735887 

मानपुर थाना पुलिस ने तांत्रिक हत्याकांड के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 3 साल के बच्चे की मौत के बाद जादू टोना करने के संदेह में चाकू से तांत्रिक की हत्या कर दी गई थी। गिरफ्तार आरोपी लाल बहादुर पासवान है।

सदर डीएसपी शिब्ली नोमानी ने बताया कि मुख्य आरोपी के तीन साल के पुत्र गोविंदा कुमार की मौत बीमारी से हो गई थी। मौत के बाद परिवार को शक हुआ कि झाड़ फूंक करने वाले पड़ोसी छोटे लाल पंडित ने जादू टोना कर उनके बच्चे को मार डाला। इसी कारण 1 सितंबर तांत्रिक की हत्या कर दी गई। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने गांव लौटने की सूचना पर को गिरफ्तार किया। फरार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।