• November 20, 2025 7:50 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – भूसा का बोरा खोलने पर पुलिस हैरान, जानें क्या मिला..

ByReporter Pranay Raj

Sep 3, 2021

राज – 7903735887 

सक्रिय शराब धंधेबाज नित्य नए तरीके से दूसरे राज्य से शराब खेप जिले में ला रहे हैं। शुक्रवार को वेना थाना पुलिस ने भूसा लोड पिकअप से अंग्रेजी शराब की खेप जब्त की। वाहन से कुल 93 कार्टन शराब बरामद हुई। कार्टन को भूसा के बोरे में पैक किया गया था। धंधेबाज पिकअप छोड़ भागने में सफल रहा।

थानाध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव ने बताया कि उन्हें शराब खेप ले जाने की गुप्त सूचना मिली। जिसके बाद एनएच पर वाहनों की जांच तेज कर दी गई। पुलिस को देख कुछ दूरी पर पिकअप को खड़ा कर सवार फरार हो गया। वाहन पर बाेरे में भूसा लोड था। भूसा का बोरा खोलने पर उससे 93 कार्टन शराब मिली। पिकअप बिहारशरीफ से हरनौत की ओर जा रहा था। पुलिस धंधेबाजों की पहचान कर कार्रवाई करेगी।