• April 18, 2026 11:20 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – नदी-तालाब में डूब दो की गई जान, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Sep 2, 2021

सूरज – 7903735887

हिलसा थाना अंतर्गत अकबरपुर गांव के नोनाई नदी में डूबकर अधेड़ की मौत हो गई। मृतक स्व. रघुनंदन प्रसाद के 74 वर्षीय पुत्र कमल किशोर प्रसाद हैं। परिजनों ने बताया कि बुजुर्ग अहले सुबह शौच के लिए गए थे। उसी दौरान हादसा हुआ।
इसी तरह खुदागंज थाना अंतर्गत चौरमा गांव गुरुवार को तालाब में नहाने के दौरान डूबकर युवक की मौत हो गई। मृतक चौरमा गांव निवासी दुर्गी पाल का पुत्र शैलेंद्र पाल है। सूचना के बाद गांव आई पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले गई।