• November 20, 2025 7:49 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – एसपी से मां की गुहार, निर्दोष पुत्र को बना दिया हत्यारोपी…

ByReporter Pranay Raj

Sep 2, 2021

राज – 7903735887 

बिहार थाना अंतर्गत नकटपुरा गांव से 21 अगस्त की रात 13 वर्षीया किशोरी का अपहरण कर लिया गया था। घटना के अगले दिन किशोरी की मां संजू देवी ने अखिलेश, नीतीश व एक अज्ञात पर केस दर्ज कराया। इसके बाद किशोरी की लाश अस्थावां थाना इलाके में मिली।

आरोपी नीतीश का परिवार व दर्जनों ग्रामीण गुरुवार को एसपी कार्यालय में आवेदन जमाकर जांच की गुहार लगाई। आवेदन में आरोपी की मां शकुंती देवी ने बताया है कि गांव की राजनीति के कारण उनके निर्दोष पुत्र को फंसाया गया है। केस की गहराई से जांच होने पर सच्चाई सामने आ जाएगी। हत्या बाहर का नहीं घर का किया है।

महिला ने जांचोपरांत पुत्र को केस से बरी करने की गुहार लगाई। इधर, थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुटी है। पुलिस का प्रयास होगा कि दोषी बचे नहीं और निर्दोष फंसे नहीं।