• April 18, 2026 9:41 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – शहर का एक मकान हुआ सील, जानें मामला…

ByReporter Pranay Raj

Sep 1, 2021

राज – 7903735887 

लोन चुकता नहीं करने पर एसबीआई बड़ी पहाड़ी के अधिकारियों ने बुधवार को दंडाधिकारी की मौजूदगी में सोहसराय में लोनी सुनीला देवी का मकान सील किया। प्रबंधक दिनेश कुमार ने बताया कि वर्ष 2015 में लोनी ने मेसर्स स्वाति इंटरप्राइजेज के नाम पर 10 लाख का ऋध्स लिया था। जो चुकता नहीं किया गया। राशि 2021 में बढ़कर सूद समेत 14 लाख 81 हजार 420 रुपए हो गया। नोटिस देने के बाद भी लोन की अदायगी नहीं की गयी। इसके बाद डीएम द्वारा मकान सील करने का आदेश मिला।
उक्त आदेश के आलोक में दंडाधिकारी सीओ धर्मेंद्र पंडित व पुलिस बल की मदद से बुधवार को कार्रवाई की गयी। लोन अदायगी नहीं होने पर एक सप्ताह के बाद नीलामी की प्रक्रिया की जाएगी। उन्होंने डिफॉल्टर लोनियों से समय पर किस्त जमा करने की अपील की है। मौके पर विनय कुमार, नीरज सिंह, अविनाश कुमार, चंदन कुमार व अन्य मौजूद थे।