• November 20, 2025 7:47 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – शहरवासी हैरान, एक ही परिवार की तीन किशोरियों का अपहरण…

ByReporter Pranay Raj

Aug 31, 2021

राज – 7903735887 

भागन बिगहा ओपी अंतर्गत एक गांव से परिवार की तीन किशोरियों के अपहरण का मामला सामने आने पर शहरवासी हैरान हैं। सगी बहन समेत तीनों बच्चियां जन्माष्टमी के मौके पर सोमवार को खरीदारी करने सोहसराय बाजार आई थीं। जहां से सभी रहस्मयी तरीके से लापता हो गई। खोजबीन में पता नहीं चलने पर परिवार ने अपहरण का केस दर्ज कराया।

एक साथ तीन किशोरियों के अपहरण से पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया। मंगलवार को विधि व्यवस्था डीएसपी संजय कुमार, ओपी प्रभारी अमरेश कुमार सिंह गांव पहुंचकर परिजनों से घटना की जानकारी ली। परिवार ने बताया कि तीनों किशोरियां बाजार खरीदारी करने गई थी। जहां से लौटकर नहीं आई। एसपी को सूचना देने पर पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुट गई। बच्चियों के अपहरण से परिवार सहमा है।

विधि व्यवस्था डीएसपी ने बताया कि पुलिस सभी एंगल से घटना की जांच कर रही है। इलाके का सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। जांचोपरांत घटना का कारण स्पष्ट होगा। जल्द ही बच्चियों को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।