• June 7, 2025 10:11 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – थानाध्यक्ष मुश्ताक की सक्रिय से लूट टली, दो गिरफ्तार

Aug 27, 2021

सूरज – 7903735887 

दीपनगर थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से गुरुवार की अल सुबह राजगीर रोड के ताड़पर गांव के समीप लूटपाट की घटना होने से बच गई। बदमाश ईंट बिछा सड़क को जाम कर लूटपाट के फिराक में थे। सूचना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। एक लुटेरा फरार होने में सफल रहा।

गिरफ्तार लुटेरों में ताड़पर गांव निवासी अवधेश प्रसाद का पुत्र अमन कुमार और राणा बिगहा निवासी रविन्द्र प्रसाद का पुत्र अमरजीत कुमार शामिल है। बदमाशों के पास से एक लोडेड कट्‌टा, एक सिक्सर, एक स्कूटी, 4400 नगदी और एक स्कूटी बरामद हुई। छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष मो. मुश्ताक अहमद, जमादार पंकज कुमार सिंह समेत अन्य सुरक्षा कर्मी शामिल थे।

त्वरित कार्रवाई से घटना टली

सदर डीएसपी शिब्ली नोमानी ने बताया कि पुलिस की सक्रियता से लूट की घटना हाेने से बची। सूचना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठा स्कूटी छोड़ भागने में सफल रहा। जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। लुटेरों के पास से लोडेड कट्‌टा, सिक्सर व अन्य सामान बरामद हुआ। दोनों बदमाशों की संलिप्तता इमादपुर लूटकांड में भी सामने आई है। रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ करेगी।