• February 25, 2026 11:42 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सरेशाम शहर में बदमाशों ने युवक को मार दी गोली…

ByReporter Pranay Raj

Aug 27, 2021

आशीष – 7903735887 

लेहेरी थाना अंतर्गत शिवपुरी मोहल्ला में बदमाशों ने शुक्रवार की शाम युवक को गोली मार दी। सूचना के बाद मौके पर आई पुलिस पुलिस जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाई। जख्मी के पास से मिले मोबाइल के आधार पर उसकी पहचान मुरारपुर मोहल्ला निवासी दिनेश प्रसाद के 22 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार के रूप में बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। गोली युवक के सिर के पीछे लगी है।

मोहल्ले वासियों ने बताया कि युवक उधर से गुजर रहा था। उसी दौरान पूर्व से घात लगाए 4-5 बदमाशों ने पीछे से युवक के सिर में गोली मार दी। घटना से मोहल्ले में सनसनी फैल गई। खून से लथपथ हो युवक सड़क पर तड़प रहा था। सूचना के बाद आई पुलिस जख्मी को अस्पताल ले गई। थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। इलाके का सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है।