• November 20, 2025 7:51 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – दाह संस्कार कर लौट रहे युवक की मौत, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Aug 24, 2021

राजा – 7903735887 

एकंगरसराय थाना अंतर्गत जगाय गांव के पास सोमवार की देर रात तेज गति की कार पेड़ से टकरा गई। घटना में एक युवक की मौत हो गई। जबकि, चार सवार जख्मी हो गए। सभी सवार पटना जिला के फतुहा त्रिवेणी घाट से दाह संस्कार से लौट रहा था। उसी दौरान हादसा हुआ। मृतक इसलामपुर के झारगांवा गांव निवासी अनिल साव 26 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार उर्फ छोटू है।
परिजनों ने बताया कि युवक अपने दोस्त अखिलेश की मां मालती देवी का दाह संस्कार कर फतुहा से लौट रहा था। उसी दौरान हादसा हुआ। जख्मी विश्वजीत और गौतम को पटना रेफर कर दिया गया है। दो का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया।
थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया। पेड़ में कार टकराने से हादसा हुआ।