• February 25, 2026 12:53 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – राजगीर-तिलैया रेल खंड पर माल गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त…

ByReporter Pranay Raj

Aug 24, 2021

सूरज – 7903735887 

राजगीर तिलैया रेलखंड पर नेकपुर हॉल्ट के पास मंगलवार को मालगाड़ी की 14 बोगियां बेपटरी होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ट्रेन हजारीबाग से कोयला लेकर बाढ़ एनटीपीसी जा रही थी। उसी दौरान हादसा हुआ। घटना में तीन किलोमीटर ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे परिचालन पूरी तरह बंद हो गया। कई बोगियों एक दूसरे पर चढ़ गई। कुछ के पहिए टूट गए। घटना से रेल महकमा में हड़कंप मच गया। मौके पर अधिकारियों और इंजीनियरों का काफिला पहुंच गया। दुर्घटना चालक-सह चालक बालबाल बचे।
रेलवे के सहायक मंडल अभियंता डीके सिन्हा ने बताया कि इंजीनियरों का दल जांच में जुट गया है। राहत ट्रेन को मौके पर बुलाया गया है। प्रारंभिक जांच से प्रतीत होता है कि तेज गति के कारण घटना हुई। 14 बोगियां दुर्घटनाग्रस्त हुई। कुल 58 बोगियों में कोयला ले जाया जा रहा था। इस रुट में प्रतिदिन 20 मालगाड़ियां चलती है।