• February 25, 2026 12:54 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पत्नी की हत्या कर किया शव दफन, कारण जान हो जायेंगे हैरान…

ByReporter Pranay Raj

Aug 23, 2021

सूरज – 7903735877 

दीपनगर थाना अंतर्गत देवधा गांव में बहनोई से बात करने से आक्रोशित युवक ने पत्नी की हत्या कर शव को दफन कर दिया। मायके के परिवार से सूचना पाकर पुलिस ने सोमवार को जमीन खोद शव बरामद किया। मृतका धनराज पासवान की 25 वर्षीया पत्नी वर्षा देवी है।

मानपुर के तियूरी गांव निवासी मृतका के पिता मानिकचंद पासवान ने दामाद समेत अन्य को आरोपित कर दहेज हत्या का आवेदन दिया है। सभी आरोपी गांव से फरार है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा, उसे परिवार के हवाले कर दिया। मृतक को चार माह की बेटी है। जिसे गांव की एक महिला के पास आरोपी ने छोड़ दिया था। बच्ची को ननिहाल परिवार के हवाले कर दिया गया।

पिता ने बताया कि दामाद 50 हजार दहेज के लिए बेटी को मारपीट करता था। इस कारण बेटी मायके में रह रही थी। दस दिन पहले दामाद उसे अपने साथ ले गया। रविवार की रात ग्रामीणों ने फोन कर बेटी की हत्या की सूचना दी। पुलिस के सहयोग से शव बरामद हुआ।

थानाध्यक्ष मो. मुश्ताक अहमद ने बताया कि परिजन दहेज हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।