• November 20, 2025 6:39 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – मानवता शर्मसार: सात साल की मासूम से कुकृत्य…

ByReporter Pranay Raj

Aug 21, 2021

राज – 7903735887 

इसलामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बदमाश ने मानवता को शर्मसार करते हुए सात साल की मासूम बच्ची से कुकृत्य की घटना को अंजाम दिया। शनिवार को परिवार घटना की शिकायत ले थाना पहुंचा। जहां से उन्हें महिला थाना भेज दिया गया।
पीड़ित परिवार ने बताय ाकि शुक्रवार की दोपहर बच्ची उन्हें बेहोश मिली। वह जख्मी थी। मासूम का इलाज अस्पताल में कराया गया। शनिवार को बच्ची ने घटना की जानकारी परिवार को दी। बदमाश उसे बहलाकर सुनसान स्थान पर ले गया और गलत हरकत किया। परिवार ने बताया कि एकंगरसराय प्रखंड के गोमहर निवासी युवक गांव में काम करता है। उसी ने कुकृत्य किया। थानाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि मामले को महिला थाना प्रेषित कर दिया गया है।