• November 20, 2025 6:38 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – राजगीर में डॉक्टर की गर्दन रेत हत्या का प्रयास, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Aug 21, 2021

राज – 7903735887 

राजगीर के वैभारगिरी पर्वत पर शनिवार को बदमाश ने धारदार हथियार से डॉक्टर दोस्त की गर्दन रेतकर हत्या का प्रयास किया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस नागरिकों के सहयोग से जख्मी औरंगाबाद जिला के पोथ थाना क्षेत्र के बांस बिगहा निवासी डॉ. राकेश कुमार मिश्रा को इलाज के लिए अस्पताल लाई। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें विम्स रेफर कर दिया गया। पत्नी से मोबाइल पर बातचीत के विरोध पर घटना का आरोप यूपी निवासी अभिषेक तिवारी पर लगाया जा रहा है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

जख्मी ने बताया कि यूपी निवासी अभिषेक तिवारी से उनकी जान-पहचान थी। यूपी में सरकारी नौकरी दिलाने की बात कह उन्हें गया बुलाया गया। जहां से राजगीर घूमाने लाया और पर्वत पर गर्दन रेत हत्या का प्रयास किया। घटना को अंजाम दे बदमाश फरार हो गया। अभिषेक तिवारी उनकी पत्नी से अक्सर बातचीत करता था। जिसका वह विरोध करते थे। आशंका है कि इसी कारण उनकी हत्या का प्रयास किया गया।

डीएसपी सोमनाथ प्रसाद ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। जांच के बाद घटना का कारण स्पष्ट होगा। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।