• February 25, 2026 12:21 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पिता के सामने चली गई पुत्र की जान, जानें कैसे हुई मौत

ByReporter Pranay Raj

Aug 21, 2021

बॉबी सिंह – 7903735887 

दीपनगर थाना अंतर्गत मामू भगिना पहाड़ के पास एनएच 20 पर शनिवार की अल सुबह टक्कर के बाद सड़क पर गिरे बाइक सवार युवक की मैजिक वाहन से कुचलकर जान चली गई। जबकि, पिता घटना में जख्मी हो गए। दुर्घटना के बाद चालक, वाहन लेकर फरार हो गया।

मृतक नूरसराय थाना क्षेत्र के चंडासी गांव निवासी मनोधर पासवान का 25 वर्षीय पुत्र बब्लू पासवान का आर्मी में रिजल्ट हो चुका था। मौत की सूचना पाकर परिवार के दर्जनों सदस्य अस्पताल आ गए। जहां उनकी चीत्कार गूंज रही थी। पुलिस ने शव का पोस्टमर्टम करा, उसे परिवार के हवाले कर दिया। परिजन ने बताया कि पिता-पुत्र बाइक पर सवार हो रामचंद्रपुर आ रहे थे। उसी दौरान दूसरे बाइक से टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिर गए। उसी दौरान मैजिक ने युवक को कुचल दिया। जिससे युवक की मौत हो गई। बब्लू का 5 माह पहले आर्मी में रिजल्ट आया था। ज्वाइनिंग के लिए वह मेरिट लिस्ट का इंतेजार कर रहा था। थानाध्यक्ष मो. मुश्ताक अहमद ने बताया कि पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है।