• June 23, 2025 1:07 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – प्यार में पागल देवर-भाभी ने जहर खाकर कर ली खुदकुशी, जानें मामला…

ByReporter Pranay Raj

Aug 10, 2021

राज – 7903735887 

हरनौत थाना क्षेत्र के चकजैना गांव से एक माह पहले प्रेम-प्रसंग में फरार हुए देवर-भाभी ने मंगलवार को जहर खाकर खुदकुशी कर ली। युवक की मौत सदर अस्पताल व महिला की मौत इलाज के दौरान विम्स में हुई। मृतक बिंदेश्वर प्रसाद मंडल का छोटा पुत्र कुंदन कुमार और बहू शबनम है।

एक माह पहले महिला लापता हो गई। जिसके बाद उसकी मां ने थाने में केस कराया। कुछ दिन के बाद कुंदन भी लापता हो गया। इसके परिवार को दोनों के प्रेम प्रसंग की जानकारी मिली। इधर, पुलिस दबिश से घबराकर दोनों सोमवार की रात हरनौत रेलवे स्टेशन पहुंचकर जहर खा लिए। पुलिस दोनों को अस्पताल लाई। जहां युवक की मौत हो गई। महिला की मौत विम्स में हुई।

हालांकि, मौत के पहले महिला ने सदर अस्पताल में खुलासा किया कि उसके पति पूर्व से शादीशुदा थे। जिसका विरोध करने पर उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। देवर उनका बीच-बचाव करता था। इसके बाद दोनों आपस में शादी करने का फैसला कर घर से भागी। इसके बाद हरनौत रेलवे स्टेशन पर दोनों ने जहर खा लिया।

थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा ने बताया कि दोनों के परिवार को घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है।