• August 31, 2026 10:44 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – मजदूरी मांगने पर कैंची घोंप युवक की कर दी हत्या…

ByReporter Pranay Raj

Aug 10, 2021

राज – 7903735887 

बिंद थाना क्षेत्र के लालू बिगहा गांव निवासी मजदूर की गर्दन में कैंची घोंप उसकी हत्या गया में कर दी गई। परिजन मजदूरी मांगने पर ठेकेदार और दोस्त पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। मंगलवार की सुबह ठेकेदार ऑटो पर लोड कर शव बिहाशरीफ के अस्पताल चौक पर लाकर छोड़ दिया। सूचना पाकर परिवार के लोग शव को गांव ले गए। मृतक दयानंद बिंद का 32 वर्षीय पुत्र मुकेश बिंद है। सूचना के बाद गांव पहुंची स्थानीय पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए गया भेज दी।

परिवार ने बताया कि मुकेश को गांव का ठेकेदार मिथलेश बिंद मजदूरी कराने गया ले गया था। गया में युवक दूरसंचार विभाग का केबल बिछाने का काम करता था। पांच हजार रुपया बकाया मजदूरी मांगने पर ठेकेदार ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। हालांकि, ठेकेदार हत्या का आरोप दूसरे मजदूर पर लगा रहा है।
थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि घटना की सूचना के बाद पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए गया भेज दी। चूंकि घटना गया में हुई है। परिजन के फर्द बयान को संबंधित थाना प्रेषित किया जाएगा।