• November 20, 2025 6:23 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – नए तरीके की ठगी: महिला के साथ बदमाशों ने की इस तरह लूटपाट …

ByReporter Pranay Raj

Aug 7, 2021

राज – 79203735887 

लहेरी थाना क्षेत्र के आलमगंज के डकेोशन गली में शनिवार की सक्रिय बदमाशों ने महिला से नए तरीके से ठगी की। ठग कंकड़ की पोटली दे महिला से सोने की चेन और कर्णबाली ले फरार हो गए। सूचना पाकर आई पुलिस घटना की जांच में जुट गई।
पतुआना निवासी बब्लू कुमार की पत्नी सुधा देवी है बाजार खरीदारी करने आई थी। बाजार में उन्हें दो युवक मिला। दोनों बातचीत करते हुए महिला को किनारे ले गया। बताया कि उनके पास चोरी का एक लाख रुपया है। रुपया चोरी का होने के कारण वह बैंक में जमा नहीं कर सकते। सोने की चेन-कर्णबाली देने पर वे लोग एक लाख रुपया देंगे।

दो हजार के नोटों को देख महिला झांसे में आकर जेवर दे दिए। बदमाश रुपया के बजाय रूमाल में लपेट कंकड़-पत्थर महिला को दे फरार हो गया। ठगे जाने का अहसास होने पर महिला आंसू बहाने लगी। सूचना पाकर आई पुलिस घटना की जांच में जुट गई। थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि इलाके के सीसीटीवी कैमरे में बदमाशों की तस्वीर कैद हो गई है। जिसके आधर पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।