• February 25, 2026 11:53 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – शराबी पति से परेशान पत्नी ने उठाया खतरनाक कदम…

ByReporter Pranay Raj

Jul 22, 2021

बॉबी सिंह – 7903735887 

चंडी थाना क्षेत्र के बढ़ौना गांव में शराबी पति की हरकत से परेशान पत्नी ने खतरनाक कमद उठाते हुए अपनी इहलीला समाप्त कर ली। गुरुवार की सुबह महिला की लाश फंदे पर लटकी मिली। मृतका सदन प्रसाद की 26 वर्षीया पत्नी शकुन देवी है। घटना की सूचना पाकर गुरुवार की सुबह गांव पहुंची पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टामार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई। मानपुर के सिंथू गांव निवासी मृतका की मां के बयान पर पुलिस ने यूडी केस दर्ज किया। मां ने बताया कि उनकी बेटी मानसिक रोगी थी।
प्रभारी थानाध्यक्ष चंद्रोदय ने बताया कि मृतका की मां ने बताया कि उनकी पुत्री मानसिक रोगी थी। महिला के बयान पर यूडी केस दर्ज किया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया।