• June 12, 2026 2:43 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – शौच के लिए घर से निकली महिला की मौत…

ByReporter Pranay Raj

Jul 22, 2021

राज – 7903735887 

दीपनगर थाना अंतर्गत डुमरावां गांव में बुधवार की रात शौच के लिए निकली महिला की करंट से मौत हो गई। मृतका मनोज वर्मा की 45 वर्षीया पत्नी मिथिलेश देवी है। गली में पूर्व से गिरे बिजली तार के संपर्क में आकर उनकी जान चली गई। गुरुवार को पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई। मौत के बाद गांव में परिवार की चीख पुकार गूंज रही है।
थानाध्यक्ष मो. मुश्ताक अहमद ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।