• June 12, 2026 10:53 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – चंडासी में पंचायत सरकार भवन का किया गया उद्घाटन …..

ByReporter Pranay Raj

Jul 22, 2021

सूरज – 7903735887 

ग्रामीण विकास व संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि हर पंचायत में पंचायत सरकार भवन का निर्माण हो रहा है। इसके निर्माण हो जाने से पंचायत के लोगों को किसी तरह का प्रमाण पत्र बनवाने के लिए प्रखण्ड का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। सभी तरह के प्रमाण पत्र पंचायत में ही बनेंगे चाहे वह वृद्धापेंशन हो या जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र सभी यही बनेंगे। ग्रामसेवक, रोजगार सेवक व कृषि सलाहकार यहूं रहेंगे। पंचायत सरकार भवन ग्रामीणों के लिए वरदान साबित होगा।
चंडासी में एक करोड़ 14 लाख से बने पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन से पंचायत के लोगों को सीधा लाभ होगा। बिहार के गांव अब शहर से सुंदर बन रहे हैं। यह सब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सोच और मेहनत का नतीजा है। इस वर्ष बिहार में 11 लाख से ज्यादा लोगों को मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जाएगा।

पूर्व हरनौत विधायक ई. सुनील कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विश्वकर्मा के रूप में काम कर रहे हैं। हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। बिहार के विकास के काम का अनुकरण दूसरे राज्य कर रहे हैं। मुखिया अन्नू सिंह ने सभी मुख्य अतिथि को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। मौके पर पूर्व विधान पार्षद सदस्य राजू यादव, प्रखंड जदयू अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार निराला के अलावा अरविन्द कुमार सिन्हा, बबलू कुमार, मुखिया अन्नू सिंह, राजेन्द्र प्रसाद, राकेश कुमार, संजय यादव, जयंत यादव, सुधीर कुमार, राजा कुमार, तब्बू महतो, मिथिलेश पासवान, दीपक पासवान, नरेश पासवान, पिंकू महतो, रजनीश कुमार, अभिषेक कुमार आदि लोग उपस्थित थे।