• November 20, 2025 6:23 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – वार्ड सदस्य समेत दो गिरफ्तार, जानें मामला…

ByReporter Pranay Raj

Jul 21, 2021

सूरज – 7903735887 

बिंद थाना पुलिस ने जहाना पंचायत के वार्ड सदस्य सूरज कुमार और छतरपुर निवसी सिंटू यादव को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को ट्रैक्टर से बैट्री चोरी के आरोप में पकड़ा गया। सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की पहचान कर पुलिस ने कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने नीरपुर स्थित मिल से बरामद कर लिया।

बदमाशों ने रविवार की रात महेश प्रसाद के ट्रैक्टर से बैट्री की चोरी कर ली थी। घटना की सूचना के बाद पुलिस जांच में जुटी थी। समीप के पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी कैमरे में दोनों बदमाशों की तस्वीर कैद हो गई थी। जिसके आधार पर कार्रवाई हुई। थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि फुटेज से बदमाशों की पहचान हुई। जिसके बाद वार्ड समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपित सिंटू के मिल से चोरी की बैट्री बरामद हुई। दोनों बदमाशों को न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया।