• November 20, 2025 6:22 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – 107 राजद नेताओं पर लहेरी थाना में केस, जानें मामला…

ByReporter Pranay Raj

Jul 20, 2021

सूरज – 7903735887 

लहेरी थाना पुलिस ने सात नामजद व एक सौ अज्ञात राजद नेताओं पर केस दर्ज किया। आरोपियों पर बिना अनुमति के सड़क पर जुलूस निकाल प्रदर्शन करने और कोरोना गाइडलाइन के उल्लंघन का आरोप है। सोमवार को राजद के नेताओं ने कमर तोड़ महंगाई के खिलाफ सड़क पर जुलूस निकाल प्रदर्शन किया था। दारोगा पंकज कुमार सिंह ने एफआईआर दर्ज कराई।
कौन-कौन हुए नामजद
राजद के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार हिमांशु, युवा जिलाध्यक्ष विजय मुखिया, जिला उपाध्यक्ष पप्पू यादव, राजद के अस्थावां विधानसभा प्रत्याशी अनिल महाराज, अमोद कुमार, खुर्शीद अंसारी, अरुणेश यादव के अलावा एक सौ अज्ञात।
कार्रवाई में जुटी पुलिस
थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सुबोध कुमार ने बताया कि बिना प्रशासनिक अनुमति के राजद नेताओं ने शहर में जुलूस निकाल प्रदर्शन किया। कोरोना गाइडलाइन का भी उल्लंघन हुआ। सात नामजद व एक सौ अज्ञात पार्टी कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज कर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है।