• November 20, 2025 6:20 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बेटी की विदाई के बाद महिला की मौत, पति पर हत्या का संदेह…

ByReporter Pranay Raj

Jul 18, 2021

आशीष – 7903735887 

नूरसराय थाना अंतर्गत बड़ारा गांव में बेटी विदाई के बाद महिला की मौत हो गई। परिवार के लोग पति पर चाकू गोद हत्या का आरोप लगा रहे हैं। जबकि, पुलिस बॉडी जख्म नहीं होने की बात कह डायरिया से मौत का अंदेशा जता रही है। मृतका बिंद मांझी की 40 वर्षीया पत्नी लालती देवी है। सूचना पाकर गांव आई पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले गई। मौत के खुलासा के बाद से पति गांव से फरार बताया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में पुलिस डायरिया से मौत का अंदेशा जता रही है।

मृतका के रिश्तेदारों ने बताया कि बेटी की विदाई के बाद दंपती में झगड़ा हुआ। आपक्रोशित पति चाकू घोंप पत्नी की हत्या कर कर दी। घटना के बाद पति गांव से फरार हो गया।

थानाध्यक्ष विरेंद्र चौधरी ने बताया कि मृतका के शरीर पर जख्म का निशान नहीं है। पूछताछ से डायरिया से मौत होना प्रतीत हो रहा है।