• October 17, 2026 10:18 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – अज्ञात लाश की गुत्थी सुलझी, अपनों ने रुपए के लिए मारा…

ByReporter Pranay Raj

Jul 11, 2021

सूरज – 7903735887 

बिंद थाना पुलिस ने शुक्रवार को ताजनीपुर गांव के समीप गोईठवा नदी से अज्ञात महिला की लाश बरामद की। मृतका की पहचान के बाद उसकी हत्या की गुत्थी सुलझ गई। अपनों ने रुपए के लिए विवाहिता को मौत के घाट उतारा था। मृतका की पहचान शनिवार की रात शेखुपरा जिला के शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र के प्रेमचंद बिगहा निवासी राहुल कुमार की पत्नी इंदू देवी उर्फ करिश्मा के रूप में कई गई।

इसी थाना क्षेत्र के सारिका गांव निवासी मृतका के भाई शरद यादव ने पति समेत सात लोगों पर दहेज हत्या की एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने शव को मायके के परिवार के सुपुर्द कर दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।