• August 31, 2026 11:40 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा -एसपी ने चार थानेदारों को बदला, जाने किनको मिली कमान…

ByReporter Pranay Raj

Feb 14, 2020

राज की रिपोर्ट -9334160742
नालंदा एसपी निलेश कुमार ने बेहतर ढंग से विधि-व्यवस्था संधारण के मद्देनजर मुख्यालय की अनुमति के बाद चार थानेदारों को बदल दिया है। इंस्पेक्टर सुबोध कुमार को गिरियक थाने की कमान सौंपी गई है। यह पूर्व में नालंदा के कई थानों में थानेदार कर चुके हैं। हालांकि, गिरियक में कानून-व्यवस्था बनाए रखना नए थानेदार के लिए चुनौती साबित होगी। गिरियक के थानाध्यक्ष अनिल कुमार को खुदागंज थाना की जिम्मेवारी दी गई है। पीर बिगहा ओपी की कमान अनूज सिंह को दी गई है। ये पुलिस केंद्र में तैनात थे। पीर बिगहा के प्रभारी रामकेश्वर पासवान को बिहार थाना जेएसआई के पद पर तैनात किया गया है।