• August 31, 2026 10:50 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सड़क हादसे में उड़ीसा से लौट रहे 16 लोग जख्मी, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

May 20, 2021

राज – 7903735887 

वेना थाना के धमौली गांव के समीप एनएच 20 पर गुरुवार को ट्रक के टक्कर से 16 ऑटो सवार जख्मी हो गए। लॉकडाउन में ऑटो पर सवार हो मजदूर, परिवार समेत उड़ीसा से बेगूसराय लौट रहे थे। उसी दौरान घटना हुई।

पुलिस सभी जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाई। जख्मी लोगों में रौनक कुमार, अंजलि कुमारी, सोमिया देवी, बबिता देवी, उर्मिलासदेवी, सुनीता देवी, अंशू कुमार, जूली देवी समेत अन्य है। इलाजोपरांत सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।