• August 9, 2026 10:41 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – फायरिंग: चाय पी रहे युवक को लगी गोली, जानें मामला …

ByReporter Pranay Raj

Aug 9, 2026

एन के सिन्हा की रिपोर्ट 

हिलसा थाना क्षेत्र के पश्चिमी बाईपास पर रविवार की शाम उस वक्त अफरातफरी मच गई जब स्कूटी सवार बदमाशों ने एक होटल के अंदर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस दौरान चाय पी रहे एक ग्राहक को गोली लग गई। जख्मी एकंगरसराय थाना क्षेत्र के कोशियावां गांव निवासी अवधेश प्रसाद के पुत्र विकास कुमार हैं।

प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों ने बताया कि शाम 6 बजे होटल में लोग चाय-नाश्ता कर रहे थे। उसी दौरान स्कूटी पर सवार तीन युवक पहुंचे और बिना कुछ कहे गाली-गलौज करते हुए गोलीबारी शुरू कर दी।

गोली चलते ही होटल में भगदड़ मच गई। उसी दौरान विकास कुमार के बाएं पैर में गोली लग गई और वह गिर पड़े। वारदात के बाद बदमाश हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों के सहयोग से जख्मी को अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर करदिया गया। थानाध्यक्ष चंद्रभानु ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। जांच के बाद घटना का कारण स्पष्ट होगा।