• November 26, 2026 12:27 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – फेंके बोरे को खोलने पर ग्रामीण हैरान, निकली महिला की लाश

ByReporter Pranay Raj

Aug 28, 2022

सूरज – 7903735887 

भागन बिगहा ओपी पुलिस ने पचासा गांव के खेत से रविवार को ग्रामीणों की सूचना पर बोरे में बंद महिला की लाश बरामद की। मृतका के गर्दन काला निशान था। जिससे परिजन गला दबाकर हत्या का आरोप ससुराली परिवार पर लगा रहे हैं। मृतका जितेंद्र पासवान की 25 वर्षीया पत्नी पुतुल देवी है। पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई।

मानपुर थाना क्षेत्र के नौबतपुर-लोटन निवासी मृतका का भाई धनूष पासवान भूमि विवाद में हत्या का आरोप सास-ससुर, भैंसुर-देवर समेत सात पर लगा रहे हैं। युवक ने बताया कि उनके बहनोई बख्तियारपुर में मजदूरी करते हैं। अपनी कमाई से उन्होंने गांव में जमीन खरीदी थी। उस जमीन में बहन के ससुराली परिवार हिस्सा मांग रहे थे। हिस्सा नहीं देने पर उनकी बहन की हत्या की गई। घटना के खुलासा के बाद सभी आरोपित मृतका के दो बच्चों को लेकर फरार हो गया। ओपी प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई करेगी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के सुपुर्द कर दिया गया।