• November 19, 2025 11:33 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – अधेड़ की गोली मार हत्या के बाद अस्पताल चौक पर हंगामा, जानें पूरी घटना..

ByReporter Pranay Raj

Aug 4, 2021

आशीष – 7903735887 

लहेरी थाना क्षेत्र के रांची रोड के कमरूद्दीनगंज की गली में बुधवार को दिन के उजाले में बदमाश ने अधेड़ के सीने में गोली मार हत्या कर दी। घटना को अंजाम दे बदमाश दो राउंड हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गया। 24 घंटे के दौरान एक ही थाना इलाके में गोली मार दो हत्या से पुलिस महकमा हरकत में आ गया। सूचना के बाद एसपी हरि प्रसाथ एस, डीएसपी दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की जांच में जुट गए। मृतक सोहसराय थाना क्षेत्र के मौलाना नगर निवासी 55 वर्षीय मो. इनाम मिस्त्री ग्लोब बैट्री दुकान में काम करते थे। घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

शव के पोस्टमार्टम के बाद आक्रोशित परिवार व नागरिकों ने अस्पताल चौक पर लाश रख घंटों हंगामा किया। टायर जला आगजनी कर पुलिस प्रशासन विरोधी खूब नारेबाजी हुई। लोग परिवार के एक सदस्य को नौकरी और दस लाख मुआवजा की मांग कर रहे थे। हंगामा के दौरान चौक को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। दो घंटे बाद भी आक्रोशित मांग पर अड़े थे। पुलिस माइकिंग कर राहगीरों को मौके से हटने का अल्टीमेटम दी। इसके बाद विधि व्यवस्था डीएसपी ने आंदोलनकारियों को दोटूक कहा कि अब पुलिस कार्रवाई करेगी। इसके बाद आक्रोशितों ने सड़क से जाम हटा दिया।
सदर डीएसपी ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुटी है। जल्द ही हत्यारे को गिरफ्तार कर कारणों का खुलासा कर लिया जाएगा। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस हत्यारे की टोह में जुटी है।

गोदाम सफाई के दौरान की हत्या
दुकान संचालक अब्दुल ने बताया कि इनाम मिस्त्री को वह गली स्थित गोदाम की साफ सफाई करने भेजे। 5 मिनट के बाद एक स्थानीय युवक ने आकर उन्हें बताया कि आपके कर्मी को गोली मार दी गई है। इसके बाद संचालक गोदाम पहुंचे। जहां खून से लथपथ कर्मी गिरे थे। आनन-फानन में जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी मिली।