• April 19, 2026 1:04 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – राजगीर-बख्तियारपुर रेलखंड पर टला हादसा….

ByReporter Pranay Raj

Aug 4, 2021

सूरज – 7903735887 

राजगीर-बख्तियारपुर रेल खंड पर गेटमैन की सक्रियता से बड़ा हादसा टल गया। पावापुरी हाल्ट के समीप पटरी का ज्वाइंटर खुला था। जिस पर नजर जाने पर गेटमैन नीरज कुमार सिंह ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी। जिसके बाद पटरी को दुरुस्त किया गया। मरम्मति कार्य के कारण राजगीर-दानापुर पैसेंजर ट्रेन का परिचालन आधा घंटा विलंब से हुआ।
गेटमैन ने बताया कि रात 12 से सुबह 8 बजे तक वह ड्यूटी पर थे। उसी दौरान प्वाइंट संख्या 51 बी, खंभा संख्या 34/37 के 4-5 मीटर अागे लोहे का टुकड़ा पटरी पर नजर आया। समीप जाने पर मेनलाइन के पूरब साइड का पटरी ज्वाइंटर फिश खुला था। जिसके बाद उसने अधिकारियों को इसकी सूचना दी। तब पटरी को दुरुस्त किया गया।