• April 19, 2026 12:55 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – 8वीं कक्षा की छात्रा की मिली लाश, दुष्कर्म कर हत्या का आरोप…

ByReporter Pranay Raj

Aug 4, 2021

राज – 7903735887 

थरथरी थाना अंतर्गत छरियारी गांव में बुधवार को एक किशोरी की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक 8वीं कक्षा की छात्रा थी। मृतका की गर्दन पर गहरा काला निशान था। परिवार के लोग दुष्कर्म कर हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
पिता ने बताया कि उनकी बेटी को किसी युवक ने कॉल कर बुलाया था। जिसके बाद वह नहीं लौटी। थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मामला स्पष्ट होगा।