• June 12, 2026 11:09 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – यूपी निवासी ई रिक्शा चालक की मौत, हत्या आरोप…

ByReporter Pranay Raj

Aug 1, 2022

सूरज – 7903735887 

बिहार थाना क्षेत्र के छज्जू मोहल्ला में रविवार की रात संदिग्ध हालत में ई-रिक्शा चालक की मौत हो गयी। मृतक की पहचान यूपी के अमरोहा निवासी गुलाम मोहम्मद के 49 वर्षीय पुत्र मो. वशीर के रूप में की गयी है। वह छज्जू मोहल्ला में किराये पर रहता था और ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था।

परिजन ने बताया कि वह दो साल से बिहारशरीफ में रह रहा था। रविवार की रात ई-रिक्शा पर नईसराय से दो लोगों को बिठाकर अपने घर लौट रहा था। कुछ देर बाद मोहल्ले में शोर हुआ कि वह रिक्शा के पास गिरा पड़ा है। स्थानीय लोगों ने देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। हाथ टूटा हुआ था। सिर पर भी जख्म थे। पास में ही ई-रिक्शा खड़ी थी। परिजन का आरोप है कि किराये को लेकर उसका गैरेज मालिक से विवाद चल रहा था। इसी विवाद में पीटकर उसकी हत्या कर दी गयी। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण पता चलेगा। लिखित शिकायत मिलने पर एफआईआर की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।