• August 20, 2026 10:26 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज़ नालंदा – रेलवे क्रॉसिंग के समीप से दो युवक गिरफ्तार, तलाशी में मिला…

ByReporter Pranay Raj

Aug 20, 2026

राहुल रंजन की रिपोर्ट

सूखा नशा जिले में पैर पसार चुका है। किशोर व युवा नशे के दलदल में धंस रहे हैं। बिहार थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रेलवे क्रॉसिंग के समीप छापेमारी कर 31 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों की पहचान मानपुर थाना क्षेत्र के धासपुर गांव निवासी पिंटू कुमार और सचिन कुमार के रूप में की गई।

थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि पुलिस को रेलवे क्रॉसिंग के समीप नशीले पदार्थ की खरीद-बिक्री किए जाने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही दोनों युवक भागने का प्रयास करने लगे। सुरक्षा बलों ने खदेड़कर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर दोनों की जेब से 31 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद हुआ। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर थाने लाया गया और बरामद नशीले पदार्थ को जब्त कर लिया गया। पूछताछ के आधार पर अग्रेतर कार्रवाई जारी