• April 20, 2026 12:36 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बुजुर्ग समेत दो की गई जान, जानें घटना ….

ByReporter Pranay Raj

Sep 13, 2022

सूरज – 7903735887 

गिरियक थाना क्षेत्र के राजपुर गांव में 62 वर्षीय बुजुर्ग की मंगलवार को मौत हो गई। परिजन ठनका से मौत का अंदेशा जता रहे हैं। मृतक स्व. रामू बिंद के पुत्र सुरेश बिंद हैं। परिजनों ने बताया कि बुजुर्ग शौच के लिए निकले थे। उसी दौरान ठनका की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस शव को पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया मेें जुट गई है। पीएम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।

इसी तरह लहेरी थाना क्षेत्र के पक्की तालाब मोहल्ला में करंट से टोटो चालक की मौत हो गई। मृतक युनूस के 42 वर्षीय पुत्र कौशर है। परिवार शव को सदर अस्पताल लेकर आएं। डॉक्टर ने मौत की पुष्टि की। इसके बाद परिजन शव को लेकर लौट गए। परिवार ने बताया कि युवक गैराज में रिक्शा की बैटरी चार्ज में लगा रहे थे। फर्श पर पानी जमा था। उसी दौरान करंट के संपर्क में आकर हादसा हुआ।