• November 26, 2026 12:45 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – हादसों में दो की मौत , जानें मामला ….

ByReporter Pranay Raj

Apr 27, 2022

रोहित  – 7903735887 

जिले के अलग अलग थाना इलाके में हुए हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी | घटना तेल्हाड़ा और गोखुलपुर ओपी क्षेत्र में घटी है | तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र के बाला बिगहा गांव के पास पोखर में डूबने एक युवक की मौत हो गयी | मृतक अजय चौधरी के 18 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार है | परिजन ने बताया कि वह भैंस धोने पोखर में गया था। तभी वह गहरे पानी में चला गया | मुखिया करुणा सिन्हा ने कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत तीन हजार रुपये दिये।

सड़क दुर्घटना में वृद्ध की मौत :-

गोखुलपुर ओपी के बाहापर गांव के पासअज्ञात वाहन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत हो गई। मृतक रहुई थाना के निजाम बिगहा गांव के 68 वर्षीय उपेंद्र यादव है  | परिजन ने बताया कि वे  महिमाचक गांव से गांव लौट रहे थे । इसी बीच अज्ञात वाहन की चपेट में आने से जख्मी हो गए। इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही मौत हो गई। गोखुलपुर ओपी अध्यक्ष अवधेश प्रसाद ने बताया कि घटना के संबंध में अज्ञात वाहन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।