• August 31, 2026 11:16 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – शर्मनाक- किशोरी से तीन बदमाशों ने किया गैंग रेप…

ByReporter Pranay Raj

May 15, 2021

राज – 7903735887 

बेन थाना अंतर्गत एक गांव में शादी समारोह में गई किशोरी को अगवा कर उससे तीन बदमाशों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला शनिवार को सामने आया। परिजनों ने तीन बदमाशों को आरोपित कर घटना की एफआईआर थाने में दर्ज कराई है।

थानाध्यक्ष जयकिशन प्रसाद ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। सूत्रों की मानें तो कुछ आरोपितों को हिरासत में लेकर पुलिस जांच कर रही है। पीड़िता की मां ने आरोपों में बताया है कि वह पुत्री के साथ शादी समारोह में गई थी। उसी दौरान तीन बदमाशों ने बेटी को अगवा कर उससे कुकृत्य किया।