• September 22, 2026 11:21 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – तीन की गई जान, जानें कैसे हुआ हादसा …

ByReporter Pranay Raj

May 11, 2022

सूरज – 7903735887 

गिरियक थाना अंतर्गत मानपुर गांव में बुधवार को ताड़ पेड़ से गिरकर युवक की मौत हो गई। मृतक 30 वर्षीय जगेश्वर चौधरी है। परिवार ने बताया कि ताड़ी उतारने के दौरान हादसा हुआ। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को नहीं मिली है।

उधर, सरमेरा थाना क्षेत्र के बिहटा मार्ग पर बढ़िया गांव के समीप बुधवार की देर शाम अज्ञात वाहन से कुचलकर बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक शेखपुरा जिला के माफी गांव निवासी सुनील कुमार यादव का 27 वर्षीय पुत्र रितेश कुमार सिन्हा है। परिवार ने बताया कि युवक पटना से शेखपुरा लौट रहा था। उसी दौरान हादसा हुआ। थानाध्यक्ष विवेक राज ने बताया कि शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

इसी तरह हिलसा थाना अंतर्गत पश्चिमी बाईपास के चिकसौरा रोड में मंगलवार की रात ट्रक के टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक इसलामपुर थाना क्षेत्र के इचहोस गांव निवासी मनोज कुमार का पुत्र पिंटू कुमार है। युवक की मौत इलाज के दौरान पटना में हुई। मौत के बाद परिजन शव लेकर लौट आएं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा, उसे परिवार के हवाले कर दिया। थानाध्यक्ष गुलाम सरबर ने बताया कि युवक रात में शादी समारोह में जा रहा था। उसी दौरान हादसा हुआ।